Gujarat Floods : गुजरात के 3 जिलों में बाढ़, जारी है राहत कार्य..
ABP News Bureau | 14 Sep 2021 11:56 AM (IST)

गुजरात एक बार फिर जबर्दस्त बारिश और बाढ़ की चपेट में है. राज्य के 3 जिलों में बारिश से बाढ़ आ गई है. बाढ़ की वजह से राजकोट, जानमगर और जूनागढ़ बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. बारिश के पानी से डैम में पानी उफान मार रहा है, रिहायशी इलाकों में घुसे पानी ने लोगों को अपने घरों में कैद कर दिया है.