Uttarkashi Rescue: 13वें दिन भी उत्तरकाशी में जारी है रेस्क्यू, ड्रिलिंग का इतना काम अभी भी है बाकी
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 24 Nov 2023 09:34 AM (IST)

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है. DRDO की स्कैनिंग रिपोर्ट के बाद ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अधिकारियों ने ऑगर मशीन में किसी भी तकनीकी खराबी से इनकार किया. अधिकारियों ने यह भी बताया कि अब लक्ष्य तक़रीबन 7 से 9 मीटर दूर है. अधिकारियों ने कहा कि उम्मीद है कि आज हम रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर पाएंगे.