Uttarkashi Tunnel News: करीब 15 घंटे में पूरा हो सकता है रेस्क्यू, देखिए ABP की ग्राउंड रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 22 Nov 2023 03:23 PM (IST)

अपर सचिव तकनीकी, सड़क एवं परिवहन महमूद अहमद ने कहा, "सुरंग के अंदर 21 मीटर अंदर एक अतिरिक्त 800 मिमी पाइप भी डाला गया है. देर रात करीब 12:45 बजे हमने मशीन के माध्यम से ड्रिलिंग शुरू की और अब तक हमने तीन और पाइप डाले हैं. जब तक हम सुरंग के अंदर 45-50 मीटर तक नहीं पहुंचते हैं तब तक हम आपको इतना कुछ नहीं बता पाएंगे. हम बड़कोट से क्षैतिज ड्रिलिंग भी कर रहे हैं, हम वहां से भी लगभग 8 मीटर अंदर प्रवेश कर चुके हैं.