Republic Day: राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति Ram Nath Kovind और ब्राजील के राष्ट्रपति Jair Bolsonaro
ABP News Bureau | 26 Jan 2020 10:36 AM (IST)

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियास बोल्सोनारो राजपथ पहुंच चुके हैं. बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति, जेयर मेसियास बोल्सोनारो मुख्य अतिथि हैं. वे राजनीति में आने से पहले ब्राजील-आर्मी में अफसर थे.