Rubika Liyaquat ने बताई आज गणतंत्र दिवस की सबसे खास बात | Republic Day 2023
ABP News Bureau | 26 Jan 2023 10:24 AM (IST)

Republic Day 2023: पूरा देश आज गणतंत्र दिवस के रंग में सराबोर है. गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वो है परेड. गणतंत्र दिवस और परेड एक दूसरे के पूरक बन चुके हैं. गणतंत्र दिवस नाम लेते ही आंखों के सामने कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर निकलने वाली परेड की ही झलक आती है. इसे देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह रहता है.