Breaking News: आबादी में हिस्सेदारी पर सामने आई रिपोर्ट | Lok Sabha Election 2024 | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 09 May 2024 01:51 PM (IST)
ABP News: लोकसभा चुनाव के बीच देश की आबादी में अलग अलग धर्मों की हिस्सेदारी को लेकर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की एक सदस्य की रिपोर्ट सामने आई है, बड़ी खबर ये है कि इस रिपोर्ट के मुताबिक 65 साल में 1950 से 2015 के बीच देश में हिंदू की आबादी करीब 8 फीसद घट गई है, जबकि इसी दौरान मुस्लिम समाज की आबादी करीब 43 फीसद बढ़ गई है, आबादी में सिख, इसाई समाज की हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई है.