देशभर में कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंध समाप्त होंगे, सिर्फ इन नियमों का होगा पालन
ABP News Bureau | 23 Mar 2022 02:09 PM (IST)

कोरोना महामारी के दो साल के बाद अब सरकार कोरोना से जुड़े प्रतिबंध हटाने जा रही है. 31 मार्च से कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे लेकिन मास्क और 2 गज की दूरी के नियम का पालन करना होगा. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है. जिसके बाद डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से यह कहा गया है कि देशभर में लगाए गए प्रतिबंधों को 31 मार्च से पूरे देश में समाप्त कर दिया जाएगा.