Registration में दिक्कत, Vaccine के सप्लाई में आफत | Masterstroke
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 10:01 PM (IST)

आज देश में कोरोना के फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछले 24 घंटे में 3 लाख 60 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. हम सब जानते हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए फिलहाल सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है. लेकिन वैक्सीनेशन को लेकर देश में जो कुछ चल रहा है...उसे देखकर बड़ी हैरानी होती है. वैक्सीन के अलग-अलग दाम को लेकर हायतौबा मचाई गई...तो आज राज्यों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन के दाम घटा दिए गए...लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन कैसे होगा...क्योंकि इसे लेकर जो तैयारियां होनी चाहिए...वो बेहद कमजोर नजर आ रही हैं.