Cyclone Tauktae : मौसम विभाग ने Maharashtra के लिए जारी किया गया Red Alert
ABP News Bureau | 17 May 2021 05:24 PM (IST)

अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार दोपहर 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली. स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि आज दिन भर में यह सबसे तेज आंधी है. बीएमसी के बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौमस विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की.