PM Modi के Birthday पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन से भारत ने दुनिया को चौंकाया
ABP News Bureau | 18 Sep 2021 09:25 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर देश में वैक्सीनेशन अभियान ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि देर रात तक आंकड़े अपडेट होते रहे. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पीएम के जन्मदिन पर 2 करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था, लेकिन ये लक्ष्य शाम 5 बजे ही पूरा हो गया.