Reality Check: क्या Mumbai के स्कूलों में हो रहा कोरोना नियमों का पालन? | Corona | Omicron
ABP News Bureau | 20 Dec 2021 11:37 PM (IST)
ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार के आदेश अनुसार, 15 दिसंबर से मुंबई में पहली से सातवीं कक्षा तक के प्राथमिक कक्षाओं को खोल दिया गया था. लेकिन बीते दिनों जिस तरह से मुंबई से सटे नवी मुंबई इलाके में एक स्कूल से एक दो नहीं बल्कि कुल 16 बच्चे (आठवी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा) कोरोना संक्रमित पाए गए. उसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि नवी मुंबई के हालात देखते हुए क्या सरकार फिर से स्कूलो को बंद करेगी?