Jammu and Kashmir : घाटी में फिर लहू बहाने की साजिश का 'राज' | Raj Ki Baat
ABP News Bureau | 24 Oct 2021 08:51 PM (IST)

अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद जम्मू और कश्मीर की आवाम ने दशकों के दर्द के बाद बारूद घुली हवा के बाद निजात पाई थी।दशकों के बाद चिनाब, सिंधु, झेलम और रावी को अपनों के लहू से लाल हो जाने के दंश से आजादी मिली थी लेकिन उस घुटन का दौर बीते पखवाड़े से फिर लौट आय़ा है. जिस तरह से कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट कर कर के मारा जा रहा है उससे हालात भी सवालों के घेरे में हैं, सरकार की सवालों के घेरे में है और अचानक से फैली अशांति को लेकर सवालों का सिलसिला उठ खड़ा हुआ है।