MP: रात में राज्यपाल से मिले CM Kamal Nath, फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस बरकरार
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 08:15 AM (IST)

मध्य प्रदेश की सियासत का आज अहम दिन है. राज्यपाल ने कमलनाथ को आज बहुमत हासिल करने को कहा है, हालांकि स्पीकर ने इस पर कोई फैसला अब तक नहीं लिया है. विधानसभा की आज की कार्यसूची में भी फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं है. वहीं बीती रात एमपी की सियासत रतजगा देखने को मिला. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आधी रात में राज्यपाल से मुलाकात की.