RCP Singh को शायद पता नहीं है कि JDU डूबता हुआ नहीं बल्कि दौड़ता हुआ जहाज है : ललन सिंह जदयू नेता
ABP News Bureau | 07 Aug 2022 05:48 PM (IST)

ललन सिंह ने कहा, जदयू डूबता हुआ जहाज नहीं, दौड़ता हुआ जहाज है. ये आने वाला वक्त बताएगा. नीतीश कुमार ने समय रहते भाप लिया और जहाज को ठीक कर दिया. उन्होंने कहा, जो कहते है, जदयू डूब जाएगी. आपको पता है, जब जहाज डूबता है तो सबसे पहले कौन भागता है. वो सत्ता के साथी है. इसलिए पार्टी को छोड़कर भाग गए. नीतीश कुमार के खिलाफ साजिश रचि जा रही है.