Pegasus Spy Case : Congress के आरोपों पर BJP का जवाब | Ravi Shankar Prasad Vs Randeep Surjewala
ABP News Bureau | 19 Jul 2021 09:52 PM (IST)

इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियों से लेकर जजों और पत्रकारों की जासूसी कराने के सरकार पर लगे आरोपों के बीच कांग्रेस ने आज केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है. मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है. मोदी सरकार ने राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, अलग अलग संगठन के देश के सम्मानित पत्राकारों और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जासूसी करवाई है.