Ravi Dahiya के प्रशंसकों में निराशा, एयरपोर्ट पर स्वागत से रोका गया
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 04:52 PM (IST)

रविवार को समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भारत ने खेलों के इस महाकुंभ में एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल मिलाकर कुल सात पदक अपने नाम किए हैं. साथ ही भारत के एथलीटों ने इन खेलों के दौरान कई इतिहास भी रचे. जेवलीन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड का पहला गोल्ड मेडल जीत कमाल कर दिया, वहीं पुरुष हॉकी में 41 सालों के बाद एक बार फिर भारतीय हॉकी टीम मेडल जीतने में सफल रहीं.