Tokyo Olympics 2020 : कुश्ती के Final में पहुंचे Ravi Dahiya, Gold या Silver पक्का
ABP News Bureau | 04 Aug 2021 03:56 PM (IST)

भारतीय पहलवान रवि कुमार बुधवार यहां कुश्ती स्पर्धा के पुरूषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाखस्तान के सानायेव नूरीस्लाम को हराकर टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचे. उन्होंने कम से कम देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी पहलवान को हरा दिया.