Afghanistan के स्टार क्रिकेटर राशिद खान को परिवार की चिंता | Afghanistan Crisis
ABP News Bureau | 16 Aug 2021 12:53 PM (IST)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने खुलासा किया है कि स्पिनर राशिद खान अफगानिस्तान की स्थिति से चिंतित हैं और वह अपने परिवार को देश से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। बता दें अफगानिस्तान में जारी उथल-पुथल के कारण काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर दुनिया भर से उड़ान संचालन प्रभावित है।