Mumbai में लगी दुर्लभ हरी सब्जियों की प्रदर्शनी
ABP News Bureau | 29 Aug 2021 01:36 PM (IST)
हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ के लिये बेहद लाभकारी होती हैं. हम प्रयास भी करते हैं की बाजार जायें तो कुछ हरी सब्जियां जरूर लेकर आयें, जो हमारे खाने को पौष्टिक बनाये. आम आदमी बाजार में मिलने वाली कुछ ही हरी सब्जियों के बारे में जानता है, पहचानता है और खरीदता है लेकिन महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग ने एक ऐसा प्रयास शुरू किया है, जिससे बाजार में करीब 100 प्रकार से ज्यादा की नयी सब्जियां मिल सकें, जिन्हें आम आदमी न तो पहचानता है और न ही इनके बारे में जानता है.