Alia Ranbir Wedding : Ranbir Kapoor की हुईं Alia Bhatt, शादी के बाद करेंगे इस मंदिर के दर्शन!
ABP News Bureau | 14 Apr 2022 06:01 PM (IST)
आखिरकार वो दिन आ ही गया जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते देखेंगे. रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ऐसे में फैंस को इंतज़ार था कि कपल शादी कब करेगा. दोनों से और दोनों के परिवार वालों से अक्सर ये सवाल किया जाता था कि रणबीर-आलिया शादी कब कर रहे हैं.