रणबीर-आलिया के शादी का हुआ खुलासा, जानिए किस तारीख को होगी शादी
ABP News Bureau | 13 Apr 2022 11:33 PM (IST)

बॉलीवुड की Most Awaited शादी पर हर किसी की निगाहें हैं. ये शादी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हो रही है. शादी कल मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट 'वास्तु' में होगी. जिसमें आलिया और रणबीर दोनों के फ्लैट हैं.
रणबीर-आलिया की शादी कल होगी...ये बात रणबीर की बहन रिद्धिमा ने खुद मीडिया से कन्फर्म की है. रिद्धिमा अपनी मां नीतू के साथ वास्तु पहुंची थी. तब उन्होंने ये कहा.आज आलिया रणबीर की सगाई की रस्म हो रही है.
रणबीर कपूर खानदान के चिराग हैं. तो आलिया महेश भट्ट और सोनी राजदान की लाड़ली बेटी. कपूर और भट्ट परिवार दोनों के ही करीबी लोग और खास मेहमान लगातार 'वास्तु' पहुंच रहे हैं. दोनों ही परिवार रणबीर और आलिया की शादी होने तक पूरी प्राइवेसी बरतने की कोशिश कर रहे हैं