Omicron Variant: यूपी के रामपुर में विदेश से आए 98 यात्री लापता, ऐसे कैसे थमेगा ओमिक्रोन?
ABP Live | 21 Dec 2021 09:31 AM (IST)

दुनिया भर में परेशानी की वजह बने कोविड-19 के बाद अब उसके लए वेरिएंट ने देश विदेश में लोगों के बीच एक बार फिर दहशत का माहौल बना दिया है। अब न केवल विदेश में बल्कि देश के कई प्रदेशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले मिलने के बाद प्रदेश सरकारों ने प्रशासन को सुरक्षा और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की मॉनिटरिंग प्रशासन द्वारा की जा रही है। ऐसे में रामपुर से एक डराने वाली खबर आ रही है। रामपुर में विदेश से आए 98 यात्री लापता हैं। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।