Ram Rahim एक और मामले में दोषी करार, 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा
ABP News Bureau | 08 Oct 2021 12:01 PM (IST)

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक और मामले में दोषी पाया गया है. पंचकूला की CBI अदालत ने 2002 में डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी पाया है. सज़ा 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी. रेप और हत्या के दो अलग-अलग मामलों में गुरमीत राम रहीम पहले से जेल में उम्र क़ैद की सज़ा काट रहा है.