राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने पूर्व CJI Ranjan Gogoi को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत
ABP News Bureau | 16 Mar 2020 09:52 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई राज्यसभा जाएंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मनोनीत किया है. भारत के 46वें चीफ जस्टिस बने गोगोई का कार्यकाल लगभग 13 महीने का रहा था. उन्होंने पिछले साल 9 नवंबर को राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था.