EXCLUSIVE: राम मंदिर के अंदर का एक-एक फ्रेम.. देखिए भव्यता क्या होती है
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Dec 2023 07:28 AM (IST)
आज से 24 दिन बाद अयोध्या में आस्था का नया अध्याय लिखा जाएगा. नए ऐतिहासिक मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. भव्य समारोह से करीब चार हफ्ते पहले मंदिर के अंदर abp न्यूज़ का कैमरा राम मंदिर के अंदर गया. मंदिर के स्तंभ से लेकर उसकी छत और दीवारों की भव्यता कैमरे में कैद हुई. जिस गर्भगृह में कौशल्या नंदन विराजेंगे, उसकी वर्ल्ड एक्सक्लूसिव तस्वीर आज आप देखने वाले हैं. आज आप राम मंदिर के अंदर का एक-एक फ्रेम देखेंगे. हम दिखाएंगे कि कैसे आस्था का नया इतिहास रचने के लिए अयोध्या तैयार है...