मुद्दत बाद भी नहीं बदला मुद्दा.. यूपी में फिर 'राम के नाम' पर सियासी दांव
ABP News Bureau | 27 Dec 2021 10:37 PM (IST)

अगले साल पांच राज्यों में चुनाव है, लेकिन राजनीतिक दलों का सबसे ज्यादा फोकस यूपी पर है...ना सिर्फ आबादी, बल्कि विधानसभा सीटों के लिहाज से भी ये सबसे बड़ा राज्य है....जिसे जीतने के लिए रोज नए मुद्दों को गढ़ा जा रहा है, पुराने मुद्दों को फिर से कब्र से निकाला जा रहा है...और इस बार बीजेपी फिर से राम मंदिर को राजनीति की चौखट तक घसीट लाई है...बीेजेपी के तेवर से साफ है कि चुनाव भले 2022 में हो रहे हों लेकिन 1992 की यादें चुनाव में गरमाई रहेंगी.