Ram Mandir : अयोध्या में रामलला का दर्शन करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अजय राय होंगे शामिल
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 15 Jan 2024 10:15 AM (IST)
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण ठुकराने के बाद राज्य इकाई द्वारा डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू हो गई है। 15 जनवरी को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएगा।