15 जनवरी के बाद भी रैली, रोड शो पर रोक जारी रहेगी - सूत्र
ABP News Bureau | 14 Jan 2022 05:07 PM (IST)

बीजेपी से इस्तीफा देने वाले दो मंत्री और छह विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये हैं. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ये नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. लेकिन कार्यक्रम में चुनाव आयोग के नियमों की अनदेखी की गई. समाजवादी पार्टी के इस कार्यक्रम को वर्चुअल कार्यक्रम का नाम दिया गया था लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए और कोरोना नियमों की अनदेखी की गई.