Rakeshwar Singh Manhas ने CM Baghel से की मुलाकात, सुनाई नक्सलियों की कैद की आपबीती
ABP News Bureau | 12 Apr 2021 04:03 PM (IST)

बीजापुर हमले में नक्सलियों की कैद से रिहा होकर आए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की. इस मौके पर सीएम बघेल ने राकेश्वर सिंह की रिहाई पर खुशी जताई.. और उन सभी लोगों और पत्रकारों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने राकेश्वर सिंह की रिहाई में अहम भूमिका निभाई.. राकेश्वर सिंह का बीजापुर हमले के दौरान नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था.. वो 8 अप्रैल को रिहा हुए थे.