Rakesh Tikait का बड़ा आरोप- BJP ने बंदूक के दम पर जीता है UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav
ABP News Bureau | 04 Jul 2021 02:08 PM (IST)

यूपी में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है. बीजेपी ने 75 में से 67 सीटें जीती हैं. राकेश टिकैत के गृह जनपद मुजफ्फरनगर में बीजेपी की जीत हुई है. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बीजेपी की जीत को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इस गणित के फार्मूले को हम भी समझना चाहते हैं कि सीटें कम और ज्यादा कैसे होती हैं.