Rakesh Tikait Exclusive: 'बंगाल की दवाई से सरकार को थोड़ा आराम मिला, अगली डोज UP-Punjab से दी जाएगी'
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 11:22 AM (IST)

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर आज यानी 26 जून को ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी की जा रही है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मानेंगी, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा. टिकैत ने बंगाल चुनाव में बीजेपी को मिली हार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा इलाज तो संसद में होगा लेकिन सरकार का इलाज गांवों में होगा... बंगाल की दवाई से इनको थोड़ा आराम मिला, अब अगली डोज यूपी- पंजाब से दी जाएगी.