साल 2021 का सबसे बड़ा मुद्दा.. जब राकेश टिकैत के आंसूओं के सामने झुक गई सरकार
ABP News Bureau | 01 Jan 2022 07:08 PM (IST)

19 नवंबर 2021 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया तो वर्तमान ने इतिहास की उंगली पकड़ी और पहुंच गया 28 जनवरी 2021 को. उस दिन गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन की सांसें उखड़ने वाली थीं लेकिन दो बूंद आंसू ने उसे नई जिंदगी दे दी.