Rajya Sabha Poll Results: महाराष्ट्र में BJP ने किया हैरान
ABP News Bureau | 11 Jun 2022 07:40 AM (IST)
महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना को बड़ा झटका दिया है. BJP ने 6 में से 3 सीटें जीत ली हैं. वहीं हरियाणा में कांग्रेस के अजय माकन चुनाव हार गए हैं, वहां निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने जीत दर्ज की है. हालांकि राजस्थान में कांग्रेस ने तीनों सीट जीत ली है.