Rajouri Encounter: 15 अगस्त से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 10:50 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है, राजौरी के परगल में रात के अंधेरे में सेना के कैंप में घुसकर आत्मघाती हमला करने की कोशिश कर रहे थे, जब जवानों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए, आतंकियों का मुकाबला करते सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए हैं जबकि 2 घायल हैं, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है