Rajasthan: आज से लागू सख्त पाबंदियों के बावजूद खुली रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए क्यों?
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 11:50 AM (IST)

राजस्थान में आज से लागू नई गाइडलाइन में सख्त पाबंदियों के बावजूद शराब की दुकानें खुली रहेंगी. सब्जियों की तर्ज पर शराब की दुकानें खोलने के पीछे सरकारी खजाने की कमाई को बरकरार रखना है. पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्थान सरकार को आबकारी मद से करीब दस हजार करोड़ रुपये मिले थे.