Rajasthan Congress: बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर हुआ Water Canon का इस्तेमाल | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Feb 2024 04:13 PM (IST)
Rajasthan Congress: राजस्थान में सरकार बदलने के बाद सोमवार 19 फरवरी को कांग्रेस ने ताकत दिखाई है. स्टेच्यू सर्किल पर कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार पर हमला बोला. इस प्रदर्शन में शहर के दो विधायक शामिल हुए. वहीं राज्य के अन्य क्षेत्रों के भी कांग्रेसी विधायक रहे. मगर, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट नहीं थे, जिसे लेकर वहां पर चर्चा भी हो रही थी. हालांकि, कई पूर्व मंत्री इस प्रदर्शन में शामिल रहे.