Rajasthan: BJP का कांग्रेस पर आरोप 'बदले की भावना से की कार्रवाई'
ABP News Bureau | 23 Apr 2022 01:31 PM (IST)

राजस्थान के अलवर जिले में 300 साल पुराने 3 मंदिरों पर अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर चलाकर उसे ढहा दिया गया. सोशल मीडिया पर 300 साल पुराने शिव मंदिर को जमींदोज करने का वीडियो तेजी से वायरल हो हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया. बीजेपी ने तुरंत इस मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरना शुरू कर दिया.