Balasaheb की जयंती पर Raj Thackeray के बेटे Amit की राजनीति में एंट्री | Master Stroke
ABP News Bureau | 23 Jan 2020 10:24 PM (IST)

आज हिंदू हृदय सम्राट कहे जाने वाले बाला साहेब ठाकरे की जयंती है. बाला साहेब जीवन भर हिंदुत्व के कट्टर हिमायती रहे, कांग्रेस की मुखालफत की और उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली. अब जो लोग दशकों से शिवसेना को वोट करते आ रहे हों, क्या उन्हें कांग्रेस का ये साथ मंजूर होगा ? शिवसेना के इसी नाराज वोटर को लपकने के लिए आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने आपको रीलॉन्च कर दिया. कंप्यूटर की भाषा में कहा जाए तो राज ठाकरे ने आज अपनी पार्टी का Updated Version लॉन्च करके उसके अंदर हिंदुत्व नाम का नया सॉफ्टवेयर भी डाल दिया है. आज ही राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को भी लॉन्च कर दिया है.