हनुमान जयंती पर पुणे में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, MNS अध्यक्ष राज ठाकरे हुए शामिल
ABP News Bureau | 16 Apr 2022 09:15 PM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार (16 अप्रैल) को हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पुणे पहुंचे. इस हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सदस्यों की ओर से किया गया.