मेगा रैली में बोले Raj Thackeray - लाउडस्पीकर विवाद पर कही बड़ी बात, Sharad Pawar को बताया नास्तिक
ABP News Bureau | 01 May 2022 09:45 PM (IST)

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रही बहस के बीच एमएनएस चीफ राज ठाकरे औरंगाबाद में रैली कर रहे हैं. इस रैली में राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा कि, आप सभी लोगों का आशीर्वाद चाहिए. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि, मैं कई मुद्दों पर आज बातचीत करूंगा. ठाकरे ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र के मौजूदा हालात का जिक्र किया और शरद पवार पर जमकर निशाना साधा