दो महीने बाद जेल से रिहा हुए Raj Kundra, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब
ABP News Bureau | 21 Sep 2021 04:48 PM (IST)
अश्लील फिल्मों के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जेल से रिहाई मिल गई है. राज को मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया है. वहीं उनके साथ उनके सहयोगी रयान थोर्प को भी रिहाई मिल गई है. जेल से निकलने के बाद उन्हें मीडिया ने घेर लिया, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.