रायपुर: ई-रिक्शा पर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे विधायक विकास उपाध्याय
ABP News Bureau | 28 May 2021 01:17 PM (IST)

रायपुर में ग्रामीण इलाकों में लोग अभी भी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं. स्वास्थ्यकर्मी लगातार लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. गुरुवार को रायपुर पश्चिम से विधायक विकास उपाध्याय भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिये ई-रिक्शा से निकल पड़े. उन्होंने ई-रिक्शा चलाते हुए गली-गली जाकर दुकानदारों और आम लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक किया.