Lockdown: 12 मई से 15 शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें, जानिए- कैसे होगी बुकिंग
ABP News Bureau | 10 May 2020 09:54 PM (IST)

देश में जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने कुछ रूट पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे ने कहा कि हमारी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है. शुरुआत में 15 ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलाने की है. इसमें सरकार द्वारा चिह्नित जरूरतमंद लोग ही सफर कर पाएंगे.