नए साल में पहले दिन से रेल किराया बढ़ा | Super 40
ABP News Bureau | 01 Jan 2020 05:13 PM (IST)

नए साल में पहले दिन से रेल किराया बढ़ा. एसी में 4 पैसे प्रति किलोमीटर, स्लीपर और जनरल क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा. रेल किराया महंगा होने के सवाल पर मंत्री पासवान बोले- जिनके पास जिम्मेदारी है वो बोलें तो बेहतर. नए साल पर मंहागाई की डबल मार. रेल किराए के साथ गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े. बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 19 रुपये महंगा हुआ. जनरल बिपिन रावत ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद संभाला. पद संभालने से पहले शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कहा- तीनों सेनाओं को मिलाकर काम करूंगा.