महिला का अपमान..टूटा मकान ! Shrikant Tyagi के 12 ठिकानों पर जारी है छापेमारी | Noida Viral Video
ABP News Bureau | 08 Aug 2022 09:24 PM (IST)

राजनीति सेवा के लिए हो तो इंसान को सभ्य बनाती है। राजनीति मेवा खाने के लिए हो तो जुबान पर गाली और जेहन में गुंडागर्दी बसती है। नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर योगी सरकार के इंसाफ का बुलडोजर चल गया। उसने पेड़ लगाने पर एक महिला को गाली दी। महिला पर हाथ उठाया। अपनी नेतागीरी की धौंस दिखाई। पहले तो पुलिस लीपापोती कर रही थी लेकिन योगी सरकार ने सख्ती दिखाई तो उस पर 25 हजार का इनाम रखकर तलाश तेज कर दी। देखिए हमारी खास रिपोर्ट