सिसोदिया पर छापेमारी, राजनीति पड़ी भारी । Panchnama
ABP News Bureau | 19 Aug 2022 07:55 PM (IST)

दिल्ली की शराब नीति (Delhi Excise Policy) में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर छापा मारा. लगभग 11 घंटे से सीबीआई की टीम मनीष सिसोदिया के घर मौजूद है. इस मामले में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर भी दर्ज की है. छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर केंद्रीय एजेंसी का उपयोग करके पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया है