Congress में लोकतंत्र को लेकर उठे सवाल, Rahul Gandhi की क्या है नई कांग्रेस को लेकर रणनीति ?
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 08:33 PM (IST)

कांग्रेस की कलह अब बिल्कुल सतह पर है। गांधी परिवार का तिलस्म पहले ही टूट चुका था. पार्टी के वफादारों के बीच भी इकबाल जाता दिख रहा है. कांग्रेस अब ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है कि उसे किसी और राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि खुद से ही लड़ना है. ये लड़ाई कांग्रेस के अंदर कुछ गुटों में नहीं, बल्कि गांधी परिवार बनाम असंतुष्ट नेताओं की है. राज की बात यही है कांग्रेस में ये लड़ाई अब अपने मुकाम तक पहुंचना तय है.