Rahul Gandhi Twitter Case: ट्विटर इंडिया के दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 03:59 PM (IST)

भारत सरकार और बीजेपी के बाद ट्विटर अब प्रमुख विपक्षी दल यानी कांग्रेस के निशाने पर आ गया है. रेप पीड़िता के माता-पिता की तस्वीर ट्वीट करने की वजह से ट्विटर की तरफ से राहुल गांधी के अकाउंट पर लगाई गई अस्थाई पाबंदी से कांग्रेस पार्टी नाराज है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खाते पर की गई इस कार्रवाई के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने ट्विटर की आलोचना की है और साथ ही आरोप लगाया है कि ऐसा मोदी सरकार के दबाव में किया गया है. वहीं आज कांग्रेस के युवा और छात्र संगठन ने ट्विटर के खिलाफ प्रदर्शन किया है.