Rahul Gandhi ने किया ट्वीट-'जुलाई आ गई, वैक्सीन नहीं आयी', BJP ने किया पलटवार
ABP News Bureau | 02 Jul 2021 07:42 PM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है. कोरोना टीकाकरण अभियान में 21 जून से उल्लेखनीय तेजी आई है और आठ दिनों में करीब 4.61 करोड़ खुराकें दी गयी हैं. बड़ी बात यह है कि जून में औसतन हर दिन 40.3 लाख खुराकें दी गईं. जबकि 21 से 28 जून के बीच रोजाना औसत 57.68 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ.