लंदन से राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'आज लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला' | Rahul Gandhi
ABP News Bureau | 03 Mar 2023 01:48 PM (IST)

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है. मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है. खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है. मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं.'